Saturday, May 15, 2010


खुद पर आई तो तिलमिलाया अमेरिका

जबसे न्यूर्याक के टाइम्स स्क्वेयर बम हमलों की कडी पाकिस्तान से जुडी है तबसे अमेरिका तिमिला गया है। हलांकि बम को निशक्रिय कर दिया गया था और कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाई। पुलिस ने उस शक्स को गिरफतार करने में सफला हासिल कर ली थी जिसने इस घटना को अंजाम दिया था। फैजल शहजाद नाम का यह व्यक्ति पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी नागरिक है। पुलिस ने रात में इसे उस वक्त गिरफतार किया था जब यह विमान से दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हेलरी क्लिंटन का बयान आया ‘‘अगर टाइम्स स्क्वेयर बम हमले के साजिश की जडें पाकिस्तान में पाई जाती हैं तो वह बेहद गंभीर नतीजे भुगतने को तैयार रहे।’’

यहां सोचने वाली बात यह है कि क्या ये वही अमेरिका है जा भारत को पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद के मसले को बात-चीत से सुलझाने की नसीहत देता रहा है। भारत अमेरिका से काफी पहले से पाकिस्तीनी आतंकवाद का शिकार होता रहा हैं इसमें देश ने नजाने कितने वीर सिपाही और नागरिक खोये हैं। मगर आज जब अमेरिका को उसी के सपोले ने काटा तो क्यों वह उसके दांत तोडने की बात कर रहा है? वह भारत को दिया खुद का उपदेश अपने ऊपर लागू क्यों नहीं कर रहा है?

No comments:

Post a Comment